{"_id":"69c426399273f9f31f0cfe0e","slug":"student-injured-after-falling-from-roof-during-electricity-check-etawah-news-c-216-1-etw1005-139911-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली चेकिंग के दौरान छत से गिरकर छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली चेकिंग के दौरान छत से गिरकर छात्र घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के मानपुरा गांव में बुधवार शाम बिजली निगम की चेकिंग अभियान के दौरान छात्र छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने निगम की टीम पर धक्का देने का आरोप लगाया। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी राजपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार शाम करीब पांच बजे निगम की टीम गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी। एक मकान पर बाहर से ताला लगा देख कर्मचारियों को संदेह हुआ। इसके बाद टीम मकान के पीछे रखी ईंटों के सहारे छत पर चढ़ गई। इसी दौरान छत पर मौजूद कक्षा छह का छात्र मयंक उर्फ अंश (12) नीचे गिर गया।
घायल छात्र की मां अलका का कहना है कि विद्युत विभाग के चार-पांच कर्मचारी पीछे से छत पर चढ़े और उसके बेटे को धक्का दे दिया जिससे वह नीचे गिर गया। बेटा का हाथ टूट गया सिर, पैर में भी चोट लगी है। परिवार की अन्य महिला हरीमाता ने भी टीम पर धक्का-मुक्की करने और जबरन छत के रास्ते घर में घुसने का आरोप लगाया।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले टीम के लोगों ने पांच हजार रुपये लिए थे लेकिन कोई रसीद नहीं दी। वहीं, एसडीओ अजय पाल गौतम का कहना है कि पास-पास बने दो घरों में से एक में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम को देखकर बच्चा केबल हटाने गया और दीवार पर पैर फिसलने से गिर गया। चकरनगर थाना पुलिस निगम के कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos