सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   students who passed Navodaya examination honored

Etawah News: नवोदय परीक्षा पास करने वाले 14 छात्र-छात्राएं सम्मानित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
students who passed Navodaya examination honored
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के एसडी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। विद्यालय में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में इन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्राची, कनक, लक्ष, सुशांत, आदर्श सिंह, मयंक यादव, अनुराग, माधव झा, छवि, नैंसी, विपिन, राघव, ऋषभ और सौरभ को अतिथियों एवं शिक्षकों स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अर्चना चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह सफलता हासिल की है। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर कुंवर आदित्य सिंह चौहान, प्रधानाचार्य अवनीश मिश्रा, राममोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम विद्यालय के संरक्षक रामानंद सिंह चौहान के निर्देशन में हुआ। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed