सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The accused who killed his friend was arrested after six months.

Etawah News: दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The accused who killed his friend was arrested after six months.
विज्ञापन
दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। हत्या कर युवक के शव को सेंगुर नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त को छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। 14 सितंबर 2025 को भरथना क्षेत्र के त्रिलोकपुर के पास गिरधारीपुरा निवासी 22 वर्षीय शिवम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था और बाद में उसका शव सेंगुर नदी से बरामद हुआ था। परिजनों ने शुरू से ही इसे हादसा मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। मृतक की बहन और मां ने आरोप लगाया था कि शिवम को साजिश के तहत उसके ही दोस्तों ने बुलाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर सल्लू, शिवा उर्फ सचिन और टीपू पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि शिवम के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके दोनों मोबाइल फोन भी गायब थे, जिससे घटना संदिग्ध लग रही थी। मामले की जांच कर रही चकरनगर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया लगातार प्रयासों के बाद रविवार को मुख्य आरोपी शिवा उर्फ सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed