{"_id":"69baeb6984a8f8a9fb095215","slug":"the-administration-showed-flexibility-to-the-youth-etawah-news-c-216-1-etw1012-139483-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रशासन दिखा लचर तो युवाओं ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रशासन दिखा लचर तो युवाओं ने कसी कमर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक के सिंडौस गांव में कीचड़ और गंदगी की शिकायत के बाद भी गांव में सफाई न किए जाने पर गांव के युवाओं ने सफाई अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार शाम व बुधवार को गांव के युवा फावड़ा लेकर नालियों से कीचड़ निकालते दिखाई दिए।
सिंडौस गांव में बुधवार को कलश यात्रा का आयोजन होना था। इसको लेकर गांव के लोगों ने पंचायत प्रशासन से गांव में सफाई कराने की मांग की थी। इसके बाद भी सफाई न कराए जाने पर कलश यात्रा के एक दिन पूर्व से गांव के युवाओं ने स्वयं ही गलियों की सफाई शुरू कर दी। गांव की गलियां नालियों की सफाई न होने से ओवर फ्लो हो रही थीं। जिससे गलियों में गंदा पानी भर रहा था। कलश यात्रा के चलते युवाओं ने नालियों की सफाई शुरू की जिससे गली में भरा पानी निकल गया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि कई बार कहे जाने के बाद भी गांव में सफाई नहीं कराई गई। गलियों की सफाई के बाद बुधवार को धूमधाम के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली गई।
गांव के राहुल सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, अरुण सिंह, विवेक दोहरे, गोलू सविता, प्रवीण तिवारी, कल्लू दिवाकर, कृष्णा दुबे, हेमंत सिंह, जय प्रकाश आदि ने जिला प्रशासन से लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले पर एडीओ पंचायत श्याम वरण राजपूत का कहना है कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं है। गांव में भागवत होने की सूचना मिली है तीन कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। जो गुरुवार से प्रतिदिन गांव में सफाई करेंगे।
Trending Videos