फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The power system collapsed as the rain arrived, leaving more than 20 neighborhoods in darkness overnight.

Etawah News: बारिश आते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, 20 से अधिक मोहल्लों में रातभर अंधेरा

Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The power system collapsed as the rain arrived, leaving more than 20 neighborhoods in darkness overnight.
फोटो 20::इकदिल में बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास करता बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन

फोटो 21::रात में बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करते बिजलीकर्मी। स्रोत-बिजली निगम
फोटो 22::बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव। स्रोत-बिजली निगम
फोटो 23::मोहम्मद अबरार।
फोटो 24:: मोहम्मद शहाबुद्दीन।
क्रासर
- कई इलाकों में महज डेढ़ घंटे मिली बिजली, ब्रेकडाउन और फॉल्ट से रातभर आंख-मिचौली
- गुरुवार को भी दिनभर जारी रही ट्रिपिंग, इनवर्टर जवाब देने से उमस में लोगों की बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिल सकने के दावे भोथरे साबित हो रहे हैं। गर्मी में लोड बढ़ने का हवाला देकर घंटों की कटौती अब बारिश के चलते फॉल्ट से लोगों को जरूरत भर की बिजली भी नहीं मिल रही। हाल यह हैं कि बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति चरमरा जा रही है।
बुधवार रात से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश के बीच शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। कई इलाकों में लोगों को पूरी रात चैन की नींद नसीब नहीं हुई जबकि कुछ मोहल्लों में महज डेढ़ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश शुरू होते ही शहर के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ब्रेकडाउन के कारण सुंदरपुर बिजलीघर से जुड़े कटरा शमशेर खां, तकिया, आजाद नगर और आनंद नगर समेत कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। वहीं रामलीला बिजलीघर के एकता कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी, विकास कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब तीन घंटे बाद रात 10:15 बजे बिजली बहाल हुई लेकिन महज डेढ़ घंटे बाद रात 11:30 बजे फिर आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद पूरी रात लोग बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करते रहे लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे बिजली आई, तब तक अधिकांश घरों के इनवर्टर भी जवाब दे चुके थे। पूरी रात बिजली न मिलने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे और बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। इंजीनियरिंग कॉलेज बिजलीघर से जुड़े मोतीझील और आसपास के इलाकों में भी पूरी रात बिजली की आवाजाही बनी रही।
मैनपुरी फाटक फीडर से जुड़े सिविल लाइंस, चौगुर्जी और आवास विकास क्षेत्रों में पहले ब्रेकडाउन और फिर फाल्ट के कारण करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लाइनपार क्षेत्र के अशोकनगर, विजयनगर, गांधीनगर और रामनगर में भी रातभर कई बार बिजली गुल हुई। इसके साथ ही गुरुवार को भी शहर की बिजली की हालात सामान्य नहीं हो सके।
अशोकनगर और रामनगर फीडर से दोपहर में करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी दिनभर ट्रिपिंग और कटौती का सिलसिला जारी रहा। बिजली के बार-बार आने-जाने से लोगों के घरेलू काम प्रभावित हुए, वहीं कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक लाइनमैन के भरोसे इकदिल की बिजली आपूर्ति
इकदिल। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र इकदिल से संचालित टाउन फीडर की बिजली व्यवस्था इन दिनों बदहाल है। गुरुवार को सुबह से शाम तक कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही जिससे भीषण उमस के बीच करीब 14 हजार की आबादी परेशान रही। घरों में पेयजल संकट गहरा गया और नगर पंचायत की जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। टाउन फीडर पर दो लाइनमैन में से एक 10 दिनों से छुट्टी पर है। पूरे कस्बे की जिम्मेदारी एक ही लाइनमैन पर है। गुरुवार को सुबह 10 बजे, फिर दोपहर 12:48 बजे और शाम 3:20 बजे बिजली आपूर्ति बंद हुई। एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि बारिश के दौरान फाल्ट खोजने और ठीक करने में समय लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। (संवाद)

फोटो 23::मोहम्मद अबरार।
आखिर समाधान कब होगा
1. इकदिल निवासी मोहम्मद अबरार ने कहा कि जब तक टाउन फीडर पर पर्याप्त लाइनमैन की तैनाती नहीं होगी तब तक व्यवस्था नहीं सुधरेगी। आखिर समस्या का कोई तो समाधान होगा।

फोटो 24:: मोहम्मद शहाबुद्दीन।
तीन घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं
2. इकदिल निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा कि पूरी गर्मी में लगातार तीन घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिली। बिजली निगम को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।

वर्जन
बारिश के कारण कई स्थानों पर ब्रेकडाउन और तकनीकी फॉल्ट आ जाते हैं। आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना मिलते ही निगम की टीमें मौके पर भेजकर फॉल्ट ठीक कराए गए। बारिश के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी कई बार आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। जहां-जहां बार-बार फॉल्ट आ रहे हैं वहां लाइन और उपकरणों की जांच कराई जा रही है।-ऋषभ देव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed