{"_id":"6975125313e62c43610ce4e4","slug":"they-had-been-doing-reiki-for-five-days-and-both-of-them-jumped-in-filmy-style-etawah-news-c-216-1-etw1002-136849-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पांच दिन से कर रहे थे रेकी, फिल्मी स्टाइल में कूदे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पांच दिन से कर रहे थे रेकी, फिल्मी स्टाइल में कूदे थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संप्रेषण गृह से किशोर फिल्मी स्टाइल में भागे। पांच दिन से रेकी करके शौचालय की जाली खोलकर युवक उसके सहारे छत पर पहुंच गए। वहां से लगभग 30 फीट ऊंची दीवार को फांदने के लिए किशोरों ने कुछ मीटर की दौड़ लगाई और उन्होंने छलांग लगा दी।
प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि 17 वर्षीय पॉक्सो एक्ट का आरोपी किशोर शातिर किस्म का है जबकि दूसरा चोरी का आरोपी है।वे कई दिनों से भागने की योजना बना रहा था लेकिन उसे कोई भांप नहीं सका था। पांच दिन पहले ही उसने भागने की योजना बनाई थी, इसमें हाल ही में उसका दोस्त बने 16 साल के किशोर को भी शामिल कर लिया था।
संप्रेषण गृह किशोर 1 यूनिट में जिले के किशोर रखे जाते हैं, जबकि यूनिट 2 में कानपुर से लाए गए किशोर रखे जाते थे। फरार चल रहा 17 साल का किशोर कई महीनों पहले पॉक्सो एक्ट के मामले में लाया गया था। सूत्रों के अनुसार, वह शुरुआत से ही शातिर किस्म का लगता था।
सुधार गृह में अपने छोटे किशोरों पर वह दादागीरी भी चलाता था। कई बार उसकी शिकायतें होने पर चेतावनी भी दी गई थी लेकिन उसकी ठसक बरकरार रहती थी। बताते हैं कि वह कई दिन से भागने की फिराक में थे। अपने साथ में रहने वाले साथियों को अक्सर जल्द फुर्र हो जाने की बात कहता था।
बताया कि 16 जनवरी को चोरी का आरोपी 16 साल के किशोर को सुधार गृह में लाया गया था। 17 साल के किशोर की रंगबाजी देखकर वह भी उसके साथ रहने लगा था। बताते हैं कि दोनों ने लगभग एक सप्ताह पहले भागने की योजना बनाई थी। वह लगातार पूरी रेकी कर रहे थे लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं लग सकी। शुक्रवार तो वह एक-एक करके शौचालय जाने के लिए निकले और जाली तोड़कर जाली के सहारे ही छत दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गए। छत से थोड़ी सी दूरी पर मुख्य दीवार थी। इसमें तार बंधे हुए थे। इससे बचने के लिए किशोरों ने फिल्मी स्टाइल अपनाया। वह छत पर कुछ मीटर की दौड़ लगाकर लांग जंप मारते हुए सीधा संप्रेषण गृह के बाहर पहुंच गए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कमेटी करेगी जांच : डीएम
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि मामला गंभीर है। किशोर जाल खोलने के बाद दीवार फांदकर भागे हैं। इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित कमेटी से कराएंगे। जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos