{"_id":"697511d1887f8bb6650c8c52","slug":"two-teenagers-broke-the-toilet-window-and-ran-away-one-was-caught-etawah-news-c-216-1-etw1002-136841-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शौचालय की खिड़की तोड़कर दो किशोर भागे, एक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शौचालय की खिड़की तोड़कर दो किशोर भागे, एक पकड़ा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सराय ऐसर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर यूनिट-दो से शुक्रवार रात दो किशोर शौचालय की खिड़की तोड़कर बाग निकले। सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। किशोरों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई। कुछ ही घंटे में एक किशोर को पकड़ भी लिया गया।
सराय ऐसर स्थित किशोर की यूनिट दो में कानपुर से लाए गए किशोरों को रखा जाता है। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद रुटीन में सभी किशोर अपनी बैरक में चले गए थे। इस दौरान रात में जब स्टाफ की ओर से गिनती की गई तो उसमें दो किशोर कम मिले। इस पर संप्रेक्षण गृह में खलबली मच गई। आनन-फानन किशोरों की तलाश की गई तो शौचालय की जाली टूटी देखकर उनके भागने का अंदेशा हुआ।
सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने भी फरार किशोरों की तलाश की। 16 वर्षीय किशोर जो 16 जनवरी को ही बाल सुधार गृह लाया गया था। वह तो सिविल लाइन क्षेत्र में ही पुलिस को मिल गया लेकिन दूसरा 17 वर्षीय किशोर अभी भी पकड़ से दूर है। भागा हुआ किशोर पॉस्को एक्ट के तहत निरुद्ध है।
किशोर यूनिट के अधीक्षक की ओर से सिविल लाइंस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि दो किशोर शौचालय की जाली तोड़कर फरार हुए थे। एक छोटे किशोर को तुरंत ही रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया था। एक फरार चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
Trending Videos