{"_id":"69c96984232daaffc50dcc01","slug":"tijoura-bibamou-road-in-bad-condition-due-to-potholes-etawah-news-c-216-1-etw1012-140097-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गड्ढों के कारण तिजौरा-बीबामऊ मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गड्ढों के कारण तिजौरा-बीबामऊ मार्ग बदहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 11 बदहाल तिजौरा-बीबामऊ मार्ग
हाईवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर आए दिन होते हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। क्षेत्र के तिजोरा चौराहे से बीबा मऊ, नगला असरोही, नगला रामजीत होते हुए हाईवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत इस समय बदहाल हो चुकी है। आगरा जिले की बाह, फतेहाबाद, पिनाहट तहसील और राजस्थान के धौलपुर तक आवागमन के लिए उपयोग होने वाला यह मार्ग अब गड्ढों में तब्दील हो गया है।
यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दौरान स्थिति और भयावह हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाता है और उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक हादसों का शिकार हो जाते हैं। वहीं भारी वाहन गड्ढों में फंसकर खराब हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय ग्रामीणों रिंकू, दलबीर, रामचरण, शिवकुमार, कामता, प्रभुदयाल, बबलू, आलोक और अश्विनी ने बताया कि यह सड़क काफी समय से जर्जर अवस्था में है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि इस मार्ग से अधिकारियों का भी आवागमन होता रहता है, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई यह सड़क अब पूरी तरह उखड़ चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, जिससे आए दिन हो रहे हादसों से राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके।
Trending Videos