सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trials for the state-level Kho-Kho competition will be held on 15th.

Etawah News: खो-खो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 15 को

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Trials for the state-level Kho-Kho competition will be held on 15th.
विज्ञापन
इटावा। जनपद के खो-खो खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है। खो-खो की आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन ट्रायल 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया जसवंतनगर स्थित एसपीएस ग्लोबल स्कूल, कैस्त में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
Trending Videos

खो-खो एसोसिएशन के जिला संयोजक लालू यादव, जिला उपाध्यक्ष रणविजय यादव और संजय सक्सेना ने संयुक्त रूप से बताया कि यह चयन ट्रायल अंडर-17 वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और खेल कौशल को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में साहिल खान मौके पर मौजूद रहेंगे। यही टीम 22 मार्च को बिजनौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की है ताकि पंजीकरण और चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed