सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Middle aged mans body found on temple platform medicines and diary recovered

Etawah: मंदिर के चबूतरे पर मिला अधेड़ का शव; दवाएं और डायरी बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: भरथना के दान सहाय मंदिर के चबूतरे पर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस को पास से दवाएं और डायरी मिली है, जिससे बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है।

Etawah Middle aged mans body found on temple platform medicines and diary recovered
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस व एकत्रित लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले के भरथना कस्बा क्षेत्र में मंदिर दान सहाय के चबूतरे पर शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पुख्ता दस्तावेज न मिलने से पहचान नहीं हो सकी।

Trending Videos

बताया गया कि सुबह आसपास लोगों ने चबूतरे पर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने कस्बा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शिनाख्त कराने का प्रयास
उसके पास से एक बोरी, डायरी और कुछ दवाएं आदि सामान  बरामद हुआ हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कबाड़ा एकत्र कर बेचकर अपना भरण-पोषण करता था और संभवतः किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। थाना पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed