सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police and administration officials should conduct checking campaign: ADG

चेकिंग अभियान चलाएं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी : एडीजी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police and administration officials should conduct checking campaign: ADG
फोटो 30: गूगल मीट से पुलिस अफसरों की मीटिंग लेते एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह। स्रोत विभाग
विज्ञापन
इटावा। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच ऊर्जा संसाधनों की मांग एवं आपूर्ति में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सिडिंलरों की कमी की आशंका है। थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर बनाए रखे, किसी भी कीमत पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आपूर्ति विभाग, पुलिस एवं प्रशासन की टीमें संयुक्त चेकिंग अभियान चलाएं ताकि कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। यह निर्देश एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने दिए।
Trending Videos

गुरुवार को उन्होंने वह वीडियो गूगल मीट के माध्यम से अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में एलपीजी गैस एजेंसियों, गोदामों तथा संदिग्ध स्थलों पर नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाए तथा बिना लाइसेंस के एलपीजी सिलिंडरों का भंडारण, परिवहन या बिक्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को निर्धारित मूल्य पर सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिलिंडर न मिले तो इन टोल फ्री नंबरों पर करें शिकायत...
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)

इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)

एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
नोट- उक्त सभी नंबर प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed