{"_id":"69c036256a9972b79f0c1b46","slug":"van-hits-two-friends-riding-a-bike-one-dead-etawah-news-c-216-1-etw1005-139738-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वैन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वैन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 34 : सीएचसी भरथना में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
फोटो 35 : घटनास्थल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त वैन। संवाद
फोटो 37 : सक्षम की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
भरथना-बिधूना मार्ग पर मोहल्ला गिरधारीपुरा में रविवार रात की घटना
बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। कस्बा क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मार्ग पर मोहल्ला गिरधारीपुरा में रविवार की रात अनियंत्रित वैन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रविवार की रात करीब आठ बजे भरथना-बिधूना मार्ग पर मोहल्ला गिरधारीपुरा में सक्षम (17) निवासी सरैया व नवनीत (18) कुआरा बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान भरथना की तरफ से आ रही अनियंत्रित वैन से भिड़ंत हो गई। ओमनी की टक्कर से बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने सक्षम मृत घोषित कर दिया। वहीं, नवनीत को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर दिया। मृतक युवक परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद वैन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos