फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wangchuk's movement: A hallmark of Indian democracy.

Etawah News: वांगचुक का आंदोलन भारतीय लोकतंत्र की पहचान

Sat, 18 Jul 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wangchuk's movement: A hallmark of Indian democracy.
उदी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण विद सोनम वांगचुक के सत्याग्रह और भूख हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को चंबल क्षेत्र के लोगों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन समाजसेवी डॉ. जयचंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि सोनम वांगचुक का आंदोलन किसी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज में बढ़ती गैर-बराबरी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है। ऐसे आंदोलनों का सम्मान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसक आंदोलन की जो परंपरा स्थापित की थी, वह भारतीय लोकतंत्र की पहचान है। यदि शांतिपूर्ण और न्यायसंगत आंदोलनों के प्रति शासन-प्रशासन उदासीन रहता है, तो इससे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आंदोलन की मांगों पर गंभीरता से विचार कर केंद्र सरकार से संवाद स्थापित कराने और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed