सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Waterlogging occurs every year, yet drain cleaning remains incomplete.

Etawah News: हर साल झेलते जलभराव, इस बार भी 11 नालों की सफाई अधूरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging occurs every year, yet drain cleaning remains incomplete.
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर पालिका की लापरवाही के कारण कस्बा क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बदहाल है। अधिकांश बड़े और छोटे नालों में कूड़ा-कचरा भरा हुआ है। लोग बारिश के मौसम में जलभराव की आशंका से चिंतित हैं।


कस्बे के लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में जलभराव की बड़ी समस्या आती है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन बारिश से पहले नालों की तलीझाड़ सफाई नहीं कराता। आज भी अधिकांश नाले गंदगी और कचरे से पटे पड़े हैं। नगर पालिका के सफाई प्रभारी निरीक्षक रामसिया ने बताया कि करीब 11 बड़े नाले हैं। इनमें रेलमंडी, कोठी कैस्त, सिद्धार्थपुरी, छिमारा मार्ग, मोहन की मढ़ैया, लुधपुरा, सिसहाट और अहीर टोला शामिल हैं। इनकी बरसात पूर्व सफाई के लिए 14 जून को आदेश जारी किए गए थे। अभियान शुरू भी कर दिया गया था, लेकिन जेसीबी मशीन खराब हो गई। इस कारण सफाई कार्य बीच में ही रुक गया और वर्तमान में अभियान ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार अहीर टोला, रेलमंडी और कोठी कैस्त क्षेत्रों में हर साल बारिश के दौरान गंभीर जलभराव होता है। कई बार घरों, दुकानों और गलियों तक पानी भर जाता है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। लोगों का आरोप है कि कई नाले अतिक्रमण की चपेट में हैं। कुछ स्थानों पर नालों को स्थायी रूप से पाट दिया गया है।
विज्ञापन

कई जगह लोगों ने नालों के ऊपर निर्माण कर लिया है। ऐसे में स्थानीय लोग अतिक्रमण हटाकर पूरी तरह से नालों की सफाई कराने की मांग कर रहे हैं। मामले पर ईओ श्याम वचन सरोज का कहना है कि जेसीबी मशीन को सही करा दिया गया है। 16 जून से रेलमंडी मोहल्ले में सफाई कार्य फिर से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed