सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   When the cylinder ran out, the children did not get the mid-day meal.

Etawah News: खत्म हुआ सिलिंडर तो बच्चों को नहीं मिला मिड डे मील

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
When the cylinder ran out, the children did not get the mid-day meal.
विज्ञापन
चकरनगर। गैस सिलिंडर की किल्लत का असर कस्बे के स्कूलों पर भी पड़ने लगा है। गैस सिलिंडर न मिलने से बेसिक विद्यालयों में मिड डे मील बनना मुश्किल हो गया है। सोमवार को मिटहटी प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर खत्म हो जाने के कारण मिड डे मील नहीं बन सका और 52 बच्चों को खाली पेट ही पढ़ाई करनी पड़ी।
Trending Videos


प्राथमिक विद्यालय मिटहटी में दोपहर के समय रसोइया खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। बीच में ही गैस खत्म होने से भोजन अधपका रह गया। ऐसे में दूसरा गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने पर भोजन पूरी तरह से न बन सका। इसके चलते विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मिड डे मील नहीं मिल सका। दोपहर भोजन न मिलने पर स्कूल में मौजूद बच्चे आसपास स्थित दुकानों से बिस्कुट और नमकीन खरीदकर खाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि सब्जी बनाते समय स्कूल का गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। सब्जी भी पूरी तरह नहीं पक पाई थी और रोटियां नहीं बन पाईं। प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि रसोइया ने अपनी किताब लाकर दी है तब सिलिंडर बुक हुआ है। वहीं इस मामले पर बीईओ शिवेश कुमार ने बताया कि उन्हें विद्यालय से गैस सिलिंडर खत्म होने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। स्कूल में दो गैस सिलिंडर है। दोनों एक साथ कैसे खत्म हुए इसकी वह जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed