सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wife murdered in house arrest, then body hung on the body

Etawah News: फतेहपुर के लिए)) घर बंटवारे के झगड़े में पत्नी की हत्या, फिर शव को फंदे पर लटकाया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered in house arrest, then body hung on the body
विज्ञापन
फोटो 35: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत परिजन
Trending Videos

----------------------------------------------------------
क्रॉसर
- पुलिस व फॉरेंसिक टीम को मौके से मिले से चूड़ियों के टुकड़े, पुति समेत तीन गिरफ्तार
- भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को नहर की पटरी से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ग्राम उदयनगर में एक दिन पहले महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम को मौके से महिला की चूड़ियों के टूटे टुकड़े पड़े मिले थे। महिला के भाई ने पति समेत अन्य लोगों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी पति ने बताया कि घर के बंटवारे को लेकर उसने नशे में परिजन के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए उसके शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
फतेहपुर के थाना असोथर ग्राम कधिया निवासी विनोद कुमार ने थाना वैदपुरा में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि बहन सोमवती की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मनोज निवासी ग्राम उदयनगर के साथ हुई थी। आरोप लगाया था कि बहनोई मनोज और परिजन ने नशे में घर के बंटवारे को लेकर बहन की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे लटका दिया।
भांजे पंकज को फोन पर भी जान से मारने धमकी दी गई। थानाध्यक्ष वैदपुरा नागेन्द्र सिंह ने बहनोई मनोज, भाई पवनेश व परिवार के भाई शिवेंद्र निवासी ग्राम उदयनगर थाना वैदपुरा को रेलवे लाइन अंडरपास के पास नगला झम्मन नहर पटरी जाने वाले रास्ते से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को लटकाने की बात कही। पुलिस ने महिला का कीपैड मोबाइल, हत्या में इस्तेमाल गमछा व टूटीं चूड़ियां और कड़े के टुकड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed