पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A confluence of devotion and service was witnessed at the Prerna Mandir's annual celebration.

Farrukhabad News: प्रेरणा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भक्ति और सेवा का दिखा संगम

Wed, 01 Jul 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A confluence of devotion and service was witnessed at the Prerna Mandir's annual celebration.
फर्रुखाबाद। प्रेरणा मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, भगवान शिव का रुद्राभिषेक तथा 108 कन्याओं के पूजन एवं भोज कर भगवान की आरती उतारी गई।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के तहत 29 जून को विद्यालय परिसर स्थित प्रेरणा मंदिर में विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ और भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इसके अगले दिन मंगलवार को 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शुक्ल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा भावना का संस्कार विकसित करते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल, जिला प्रचारक मानवेन्द्र, विभाग कार्यवाह विजय अवस्थी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, प्रबंधक जवाहर लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष राम कुमार सामवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed