सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A water pipe burst while laying a gas pipeline.

Farrukhabad News: गैस की पाइप लाइन डालते समय पानी का पाइप फटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A water pipe burst while laying a gas pipeline.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर सड़क पर पीएनजी की पाइपलाइन डालते समय पानी की मुख्य पाइपलाइन फट गई। इस घटना से चार मोहल्लों के करीब दो हजार घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

एचपीसीएल कंपनी सातनपुर क्षेत्र में घरों को पीएनजी कनेक्शन दे रही है। बुधवार रात मुख्यमार्ग पर पाइपलाइन डालते समय पानी की भूमिगत पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार तड़के नगर पालिका के कर्मचारियों ने जलापूर्ति शुरू की। तब पानी की तेज धार निकलने लगी और आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे सातनपुर, गुंजनविहार कॉलोनी, भोपतपट्टी और नरायनपुर मोहल्लों में पानी नहीं मिल सका। इससे इन क्षेत्रों के निवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मियों ने तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया। हालांकि, देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार दोपहर तक मरम्मत पूरी हो जाएगी। शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed