सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who went to meet his girlfriend was beaten up.

Farrukhabad News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़कर पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to meet his girlfriend was beaten up.
विज्ञापन
शमसाबाद। प्रेमिका से मिलने सोमवार देर रात पहुंचे एक युवक को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी होने पर घर के बाहर भीड़ लग गई।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक चोरी-छिपे प्रेमिका के घर में घुस गया। आहट होने पर परिजनों की नींद खुल गई। अंधेरे में चोर समझकर घरवालों ने युवक को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। युवक की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने प्रेमिका से मिलने आने की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है, जबकि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed