सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a BTC student was found hanging from a tree.

Farrukhabad News: पेड़ से लटका मिला बीटीसी छात्र का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The body of a BTC student was found hanging from a tree.
फोटो-07,फाइल फोटो सिकंदर।
विज्ञापन
जहानगंज/कमालगंज। घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत में आम के पेड़ से बीटीसी छात्र का शव मफलर से बने फंदे पर लटका मिला। सुबह खेतों की ओर से जा रहे किसानों ने शव देख परिजन को सूचना दी। घटना से परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। छात्र सरकारी नौकरी न लगने के कारण मानसिक तनाव में रहता था।
Trending Videos


थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंदरखेड़ा के गांव नगला तरा निवासी सिकंदर (27) बीटीसी कर ट्रेनिंग कर रहा है। सोमवार को वह खाना खाने के बाद घर पर सो गया। रात में वह किसी समय घर से बिना बताए निकल गया। मंगलवार सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित उसके खेत में खड़े आम के पेड़ पर मफलर से बने फंदे पर सिकंदर का शव लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 6:30 बजे आस-पास खेत में काम करने के लिए किसान पहुंचें तो शव फंदे पर लटका देख परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पिता अशोक, भाई मिथुन, इसेंद्र, बहन सुनहरी व मां मीरा देवी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव देख परिजन बिलखने लगे। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच की।
पिता अशोक कुमार ने बताया कि पुत्र बीएड की पढ़ाई पूरी कर चुका है। बीटीसी करने के बाद वह ट्रेनिंग कर रहा था। सरकारी नौकरी न लगने के कारण तनाव में रहता था। पांच दिन पूर्व वह पुत्र की शादी के लिए लड़की देखने गए थे, लेकिन सिकंदर ने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही थी। दरोगा अवधेश अवस्थी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा

फोटो-07,फाइल फोटो सिकंदर।

फोटो-07,फाइल फोटो सिकंदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed