{"_id":"6a4e9b42b1df40e5ce02ea96","slug":"accused-in-murder-of-dcm-driver-arrested-in-encounter-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-144967-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुठभेड़ में डीसीएम चालक का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुठभेड़ में डीसीएम चालक का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-15 पुलिस मुठभेड़ में घायल विनेश को ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। डीसीएम चालक की हत्या कर शव फेंकने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात भोजपुर-शेखपुर मार्ग पर मुठभेड़ में दबोच लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना में शामिल दूसरे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों ने एक महिला से अवैध संबंध होने के चलते हत्या की थी।
शाहजहांपुर जिले के थाना जलालाबाद के गांव कुरैना निवासी डीसीएम चालक सोनेलाल की हत्या के आरोपी वीनेश की मंगलवार रात भोजपुर से शेखपुर मार्ग पर बाइक से आने की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर रामसहाय सिंह, भोजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार, दरोगा हाकिम टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया तो वह बेकाबू होकर फिसल गई। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसपी अरुण कुमार सिंह व सीओ अजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंगलवार को ही पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी अवधेश को भी गिरफ्तार कर लिया था।
सोमवार दोपहर तीन बजे चालक सोनेलाल का शव महमदगंज मड़ैयन घाट स्थित पक्के पुल वाले रास्ते पर किनारे गड्ढे में पड़ा मिला था। पिता सुरेश सिंह यादव ने कल्लू नगला निवासी अवधेश व उसके भाई विनेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के पीछे एक महिला से अवैध संबंध होने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी विनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं। (संवाद)
-- -- --
घर में हत्या कर दो किलोमीटर दूर फेंका था शव
पुलिस के मुताबिक अवधेश ने पूछताछ में बताया कि सोमवार की रात उसने सोनेलाल को घर में पकड़ लिया था। पूछताछ करने पर वह गाली-गलौज कर परिवार पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। गुस्सा आने पर उसने डंडा से सिर व चेहरे पर हमला कर दिया। भाई वीनेश के साथ मिलकर रस्सी से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसने शव को कटरी में फेंका था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, डंडा व ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली। मुठभेड़ के दौरान मिली वीनेश की बाइक के कागज न होने पर उसे भी सीज कर दिया गया।