{"_id":"6a4e9bd6d444402fbd053aed","slug":"heavy-rain-leads-to-waterlogging-on-the-highway-paddy-transplantation-picks-up-pace-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-144969-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झमाझम बारिश से हाईवे पर भरा पानी, धान की रोपाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झमाझम बारिश से हाईवे पर भरा पानी, धान की रोपाई तेज
विज्ञापन
फोटो-17 पांचाल घाट पर नाव में अठखेलियां करते बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने बुधवार को मौसम पूरी तरह बदल दिया। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि शहर से हाईवे तक जलभराव ने नगर पालिका के नाला सफाई की पोल खोल दी। कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर के साहबगंज चौराहा, खटकपुरा, तलैया मोहल्ला, लाल सराय, दिल्ली ख्याली कूंचा, रायदीप चंद, स्टेट बैंक गली, गंगानगर और आवास विकास कॉलोनी समेत कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग, पांचाल घाट से कैंट मार्ग, नेकपुर-मसेनी रोड और मदारवाड़ी-आईटीआई मार्ग पर भी जलभराव से यातायात प्रभावित रहा। पांचाल घाट मार्ग पर कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों का सामान भी भीग गया, जबकि बस अड्डे पर यात्रियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
बारिश के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। छुट्टी के समय कई बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदार भी रोजी-रोटी से वंचित रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दूसरी ओर किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। खेतों में पर्याप्त पानी भरने से धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तथा आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव हुआ था। कुछ देर में सभी जगह से पानी निकल गया। यदि कहीं दिक्कत होगी तो पंपिंग सेट लगवा दिया जाएगा। सभी नालों की समय पर सफाई करा दी गई थी।
विज्ञापन
इन्सेट :
19.03 मिमी औसत वर्षा हुई
जिले में मंगलवार रात तक हुई औसतन वर्षा 19.03 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार सदर क्षेत्र में 4.5 मिमी, कायमगंज में 45.4 मिमी और अमृतपुर में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश में बच्चों ने जमकर की मस्ती
झमाझम बारिश ने बच्चों का उत्साह भी बढ़ा दिया। गंगा किनारे अधबनी नाव में भरे पानी में बच्चों ने जमकर अठखेलियां कीं। पानी उछालते और बारिश में भीगते बच्चों ने मानसून का भरपूर आनंद लिया।
-- -- -- -- -- -- -- --
बारिश से फसलों को मिली संजीवनी, मक्का को नुकसान
कायमगंज। मंगलवार रात करीब ढाई घंटे तक हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गईं। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।
बारिश से गन्ना, ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, मूंगफली, तिल और सब्जियों की फसलों को लाभ मिला है। जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार है, वे अब रोपाई शुरू करने की तैयारी में हैं। बहलोलपुर निवासी किसान टिन्नू व धीर सिंह ने बताया कि कई दिनों के बाद हुई बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। वहीं जिन किसानों की मक्का की फसल कटकर खेतों में पड़ी थी, उसमें पानी भरने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
जलभराव से हुई परेशानी :
बारिश से कई हिस्सों में जलभराव हो गया। कोतवाली परिसर, भूसा तिराहा, पटवन गली, छपट्टी, जटवारा रोड और चिलांका समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि धीरे-धीरे नालों और नालियों के रास्ते कुछ ही देर में पानी निकल गया और स्थिति सामान्य हो गई।