{"_id":"69baf4d4315617ac7e0bc0b1","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-use-the-word-pandit-in-the-sub-inspector-recruitment-exam-rajni-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-139131-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई: रजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई: रजनी
फोटो-41उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। स्रोत: जागरूक पाठक
Link Copied
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में आईं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द के प्रयोग को समाज को ठेस पहुंचाने वाला बताया। कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। जिसने भी इस शब्द का प्रयोग किया है। जांच के बाद उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
Trending Videos
स्कूली कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि यह बहुत गलत है। यह नहीं होना चाहिए था। सरकार के अच्छे काम को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं। कुछ लोग जान बूझ कर ऐसे कृत्य कर रहे हैं, जिससे सरकार की बदनामी हो और समाज को ठेस पहुंचे। ऐसे ही लोगों ने पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पंडित शब्द का प्रयोग दुर्भावना से समाज को अपमानित करने का काम किया है। इस मामले में गंभीरता से जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके ऊपर कार्रवाई होना निश्चित है। जो हुआ बहुत गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। एक अन्य सवाल पर कहा कि आज हमारे कॉलेज और यूनिवर्सिटी देखें। पिछले समय से काफी बेहतर दिखेंगे। उन्होंने कहा कि हमने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की है। यही नहीं शिक्षक भी अच्छे होंगे। सपा पर कटाक्ष कर कहा कि एक समय था, जब कहा जाता था कि तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें नकल का अधिकार देंगे। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ था। अब सरकार पारदर्शी व्यवस्था लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।