{"_id":"6a0e034d98b8c9b4ec082bd5","slug":"after-a-heated-argument-over-the-phone-the-elderly-man-consumed-pesticide-and-died-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-142470-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फोन पर हुई कहासुनी के बाद वृद्ध ने खाया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फोन पर हुई कहासुनी के बाद वृद्ध ने खाया कीटनाशक, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 21 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालगंज। भतीजे की पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद वृद्ध ने कीटनाशक दवा खा ली। रजीपुर बाजार में गंभीर हालत में वृद्ध को पड़ा देख लोगों ने परिजन को सूचना दी। परिजन निजी वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर के मजरा तिलक नगला निवासी रामकुमार (60) बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर से निकले थे। एक घंटे बाद उन्होंने रजीपुर चौराहे के निकट कीटनाशक दवा खा ली। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और वह सड़क पर लेट गए। आसपास के लोगों ने उन्हें देख इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। भतीजा सुमित व भाभी शकुंतला देवी मौके पर पहुंचे और टेंपो से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक विकास पटेल की टीम ने उपचार शुरू किया।
कुछ ही देर में रामकुमार ने दम तोड़ दिया। रामकुमार पांच भाई सियाराम, शिवशंकर, रामनिवास व सुरेंद्र में चौथे नंबर के थे। उनके विवाह के कुछ महीने बाद ही पत्नी की मौत हो गई थी। वह भतीजे सुमित के घर रहता था।
विज्ञापन
शकुंतला ने बताया कि उसका पुत्र चंद्रप्रकाश पत्नी काजल के साथ केरल में रहता है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Trending Videos