सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cadets took aim in the inter-group shooting competition.

Farrukhabad News: इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता में कैडेट्स ने साधे निशाने

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 21 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cadets took aim in the inter-group shooting competition.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 के अंतर्गत इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन कैडेट्स को विभिन्न निशानेबाजी स्पर्धाओं का गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में कैडेट्स ने सटीक निशाने लगाने का अभ्यास करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Trending Videos

शिविर के दौरान पीआई स्टाफ ने कैडेट्स को निलिंग, 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर राइफल, थ्री पोजीशन तथा 50 मीटर राइफल प्रोन जैसी स्पर्धाओं का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को लक्ष्य पर अचूक निशाना लगाने की तकनीक और शूटिंग के महत्वपूर्ण गुर बताए। कमांडेंट कर्नल एएस मलिक ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कैडेट्स को शिविर परिसर से बाहर न जाने की हिदायत भी दी। भीषण गर्मी को देखते हुए कैडेट्स को लगातार पानी पीने तथा डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण गतिविधियों की निगरानी एडम अफसर कर्नल अमनदीप सिंह खरौड़ ने की। इस दौरान कैंप में कैप्टन बलविंदर सिंह, कैप्टन गिरिजा शंकर, नरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, दिनेश, शैलेंद्र सिंह तथा गिरिराज किशोर सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

पुनर्वास केंद्र की हौद में गर्मी से बचने के लिए नहाती हाथी। संवाद

पुनर्वास केंद्र की हौद में गर्मी से बचने के लिए नहाती हाथी। संवाद

पुनर्वास केंद्र की हौद में गर्मी से बचने के लिए नहाती हाथी। संवाद

पुनर्वास केंद्र की हौद में गर्मी से बचने के लिए नहाती हाथी। संवाद

पुनर्वास केंद्र की हौद में गर्मी से बचने के लिए नहाती हाथी। संवाद

पुनर्वास केंद्र की हौद में गर्मी से बचने के लिए नहाती हाथी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed