{"_id":"69d2b7c34796bf65c7028f9c","slug":"an-earring-was-taken-out-from-one-ear-of-an-old-woman-sitting-in-an-e-rickshaw-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-140062-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा के एक कान से कुंडल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा के एक कान से कुंडल किया पार
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। दवा लेकर ई-रिक्शा से लौट रही वृद्धा के कान से कुंडल चोरी हो गए। वृद्धा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव होतेपुर निवासी वृद्धा शिवरानी रविवार दोपहर दवाई लेने कंपिल आई थीं। दवाई लेकर वह ई-रिक्शा से वापस घर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनके पास बैठी दो महिलाओं ने उनके एक कान का कुंडल निकाल लिया। ई-रिक्शा से उतरते समय वृद्धा को कुंडल गायब होने का पता चला। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने संदिग्ध महिलाओं को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा और दोनों महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में महिलाओं ने खुद को राजस्थान का निवासी बताया है। पीड़ित वृद्धा ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos