{"_id":"69d2bb54ca9b044f290236ae","slug":"the-power-system-collapsed-due-to-the-storm-and-rain-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-140034-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आंधी-बारिश में चरमरा गई बिजली व्यवस्था, दिनभर होती रही मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आंधी-बारिश में चरमरा गई बिजली व्यवस्था, दिनभर होती रही मरम्मत
विज्ञापन
फोटो-10 अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगला हूसा के पास 33केवी लाइन का पोल लगाते बिजली कर्मी। स्रोत :
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। आंधी व बारिश में जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शनिवार शाम गुल हुई बिजली चालू करने के लिए दूसरे दिन रविवार दिनभर मरम्मत कार्य चलता रहा। इसके बावजूद कई गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालांकि शहर में बिजली आपूर्ति मध्य रात तक बहाल कर ली गई।
जिले में शनिवार शाम बदले मौसम के बाद तेज आंधी के साथ हुई बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। ग्रामीण व कायमगंज क्षेत्र में 50 से अधिक बिजली के पोल धराशायी हो गए। इससे रात में शहर के जसमई, लकूला, पांचालघाट उपकेंद्र के अलावा गंगापार क्षेत्र में राजेपुर, सलेमपुर व अमृतपुर के दोनों उपकेंद्र ठप रहे। जसमई उपकेंद्र भोर करीब 3.30 बजे चालू कर लिया गया। इससे सुबह तक फीडरों की आपूर्ति बहाल हो गई।
वहीं गंगापार क्षेत्र में चार एसटीपी व चार पीसीसी पोल टूटने से चारों उपकेंद्र चालू करने के लिए रविवार शाम तक मरम्मत कार्य चलता रहा। इसके अलावा शहर से सटे गांवों में आठ पोल आंधी में टूट गए। हालांकि इन गांवों की आपूर्ति दोपहर तक बहाल कर दी गई। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गैसिंगपुर बिजली उपकेंद्र भी 33केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से रात में बंद रहा। रविवार को मरम्मत कर दोपहर में चालू किया जा सका। वहीं कायमगंज क्षेत्र के 12 उपकेंद्रों में अधिकांश रात में बंद रहे। सुबह से शुरू हुआ मरम्मत कार्य दिनभर चलता रहा। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर हुए खराब
आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान फतेहगढ़ के भोलेपुर में रखे 400केवीए ट्रांसफार्मर पर रात में बिजली गिर गई। इससे उसकी बुशिंग फुंक गई। वहीं जेएनवी सड़क पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रखे 100केवीए ट्रांसफार्मर पर भी तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे दोनों ट्रांसफार्मरों से रात में बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह एसडीओ अजय कुमार ने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर टेस्टिंग कराई। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि 400केवीए ट्रांसफार्मर मरम्मत कर ठीक कर लिया गया। दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। वहीं 100केवीए का ट्रांसफार्मर बदलवाकर शाम को आपूर्ति बहाल कर दी गई।
Trending Videos