सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jahanganj police station chief is on line duty and Poonam is in charge

Farrukhabad News: जहानगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर और पूनम को चार्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jahanganj police station chief is on line duty and Poonam is in charge
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने जहानगंज थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर पूनम अवस्थी को थानाध्यक्ष बनाया गया है। थाना क्षेत्र में चार माह पूर्व बालक का अपहरण कर की गई हत्या का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
Trending Videos



जनपद में अपहरण के मामलों में एएसपी ने शनिवार शाम विवेचकों के साथ बैठक कर समीक्षा की थी। इस दौरान एएसपी ने अपहृताओं की 24 घंटे के अंदर बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित करने के भी आदेश दिए थे। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता के पुत्र आशुताेष की 10 दिसंबर को अपहरण के बाद 14 दिसंबर को उसकी हत्या कर दी गई थी। आलू के खेत में उसका शव मिला था। इस मामले में पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जहानगंज थानाध्यक्ष राजेश राय को चार्ज से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं प्रभारी मॉनीटरिंग सेल से निरीक्षक पूनम अवस्थी को महिला थानाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर मो.कामिल को थाना एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया।


सीओ सिटी व अमृतपुर का चार्ज बदला
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्राधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। उन्होंने पुलिस लाइन में तैनात अमरपाल को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर का चार्ज दिया है, जबकि सीओ अमृतपुर संजय वर्मा को पुलिस लाइन में तैनात किया है। अमृतपुर क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान निवासी साइकिल मिस्त्री ओमवीर राठौर का 20 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। इसके चलते साइकिल मिस्त्री की हत्या कर शव खेत में दबा दिया गया। इसका आठ माह बाद खुलासा होने पर साइकिल मिस्त्री का खेत में कंकाल मिला। इस मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इसके अलावा एसपी ने सीओ सिटी को यातायात व साइबर थाने का चार्ज दिया है। वहीं यातायात क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा को सीओ सिटी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed