सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider porter dies after being hit by a speeding tractor

Farrukhabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पल्लेदार की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider porter dies after being hit by a speeding tractor
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल से सेंट्रल जेल जाने वाले मार्ग पर एक पल्लेदार की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से साइकिल से आ रहे भाई और चाचा लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव रम्पुरा निवासी विजय जाटव (30) काश्तकार कोल्ड में पल्लेदारी करता था। वह देर रात कोल्ड स्टोर से बाइक से निकला। उसके पीछे चाचा उमेश और भाई मोहन साइकिल से घर जा रहे थे। कोल्ड स्टोर से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसके टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगे होने से सिर में भी अधिक चोटें आईं। चाचा और भाई घायल विजय को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर शव माेर्चरी में रखवा दिया गया है। चाचा उमेश ने बताया कि वह तीन भाई व दो बहनों में बड़ा था। छोटे भाई मोहन व विनय हैं। मां चंद्रमुखी और पिता रामकीर्तन जाटव हैं। घटना के बाद लोहिया अस्पताल में परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed