सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bikers loot Rs 1,500 from Tempo passenger

Farrukhabad News: बाइक सवारों ने टेंपो के यात्री से लूटे 1500 रुपये

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bikers loot Rs 1,500 from Tempo passenger
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी अंकित पड़ोस के ही ब्रजपाल के पुत्र इंदल का टेंपो लेकर पिता को लेने मंगलवार रात फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन जा रहे थे। आरोप है कि महमदपुर के पास बाइक सवारों ने टेंपो रोक लिया। वह कुछ यात्रियों को ले जाने की बात कहने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। बाइक सवारों ने 1500 रुपये भी लूट लिए। अंकित की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर और थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अंकित व उसका साथी शराब के नशे में था। बाइक में टक्कर के बाद मारपीट हुई थी। लूट की बात गलत है। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed