{"_id":"69ce3a83b802b55835004708","slug":"video-farrukhabad-connectivity-failure-at-arto-office-applicants-create-ruckus-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: एआरटीओ ऑफिस में कनेक्टिविटी फेल, आवेदकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: एआरटीओ ऑफिस में कनेक्टिविटी फेल, आवेदकों का हंगामा
फर्रुखाबाद के संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में गुरुवार सुबह से कनेक्टिविटी फेल होने के कारण काम पूरी तरह ठप हो गया। लाइसेंस बनवाने, वाहन फिटनेस, शुल्क जमा करने और अन्य कार्यों के लिए पहुंचे सैकड़ों आवेदकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़े लोग करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उनका सब्र जवाब दे गया। कई आवेदक थककर फर्श पर बैठ गए। इस दौरान अधिकांश कर्मचारी अपने काउंटर से हट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
नाराज आवेदकों ने कर्मचारियों के खिलाफ विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि दूरदराज से आने के बावजूद उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।