सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Body of a young woman found on railway track; wedding due next month

Farrukhabad News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, अगले महीने थी शादी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Body of a young woman found on railway track; wedding due next month
फोटो-02, रेशमा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर में एक युवती का शव 9 मार्च 2026 की सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। युवती की पहचान 19 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई, जिसकी अगले महीने अप्रैल 2026 में शादी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
Trending Videos

गांव निवासी संजीव श्रीवास्तव की पुत्री रेशमा का शव गांव से कुछ दूरी पर बंबा की पुलिया के पास पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर परिजन और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, शव देख मां सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रेशमा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों ने बताया कि रेशमा 8 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे के बाद घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता संजीव ने बक्से से करीब एक लाख रुपये नगद और कुछ जेवर गायब होने की जानकारी दी। घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। उन्होंने आशंका जताई कि रेशमा दीवार फांदकर बाहर गई होगी। 9 मार्च 2026 की सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला पर उसके पास से नगदी और जेवर नहीं थे।पिता
संजीव ने बताया कि रेशमा की शादी 21 अप्रैल 2026 को कासगंज जिले के थाना सिडपुरा क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। 09 मार्च 2026 को पीली चिट्ठी भेजने की तैयारी चल रही थी। थाने के दरोगा दिनेश यादव और जीआरपी के दरोगा सुशील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजन घटना से गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed