सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seminar on drug-free campaign held at Ambedkar University

UP: नशे की तरह मोबाइल की लत भी खतरनाक, घातक हैं परिणाम; विशेषज्ञों ने दी ये सलाह

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेमिनार और पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने मादक पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल और इंटरनेट की लत को भी खतरनाक बताया।

Seminar on drug-free campaign held at Ambedkar University
नशा मुक्त भारत अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेमिनार और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित का आयोजन किया। सेठ पद्मचंद प्रबंध संस्थान में आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता मद निषेध विभाग के विमल साहू ने कहा कि नशा केवल मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि मोबाइल और इंटरनेट का अत्यधिक उपयोग भी युवाओं को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी भी दी।
Trending Videos

विशिष्ट वक्ता हरीपर्वत थाना की निरीक्षक वैशाली चौधरी ने नशे के सामाजिक और कानूनी दुष्परिणाम बताए। प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। निदेशक प्रो. बृजेश रावत और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रुचिरा प्रसाद ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निशांत चौहान, डॉ. केके पचौरी, डॉ. प्रवीण कुमार, अर्पिता दूबे और श्वेता गुप्ता भी मौजूद रहे। इसी क्रम में ललित कला संस्थान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक प्रो. संजय चौधरी और डॉ. शीतल शर्मा के नेतृत्व में किया। इसमें करीब 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशा मुक्ति के संदेश को रचनात्मक रूप दिया। उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने प्रतिभागियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed