{"_id":"69d710ccb58eaab4eb0c81bf","slug":"sister-and-her-lover-kill-brother-after-affair-exposed-up-crime-news-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में अंधी बहन: प्रेमी के साथ मिलकर सगे भाई का एक झटके में किया कत्ल, साफ किए सबूत; इसलिए खुद पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में अंधी बहन: प्रेमी के साथ मिलकर सगे भाई का एक झटके में किया कत्ल, साफ किए सबूत; इसलिए खुद पहुंची थाने
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:51 PM IST
सार
डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध का राज खुलते ही बहन ने अपने ही भाई की हत्या की साजिश रच डाली। प्रेमी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या की और सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन मासूम भांजे ने सच उजागर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते घरवाले
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के गांव करथिया का रहने वाला 25 साल का करन मिश्रा पुलिस सेवा में जाना चाहता था, इस बार दरोगा भर्ती की परीक्षा भी दी थी, मंगलवार को वह बहन को ससुराल छोड़ने आया और देर होने पर वहीं रुक गया था। रात को बहन के डेढ़ साल से चले आ रहे प्रेम संबंध का राज उसके सामने जाहिर हो गया, जिसके बाद बहन की उसकी जान की दुश्मन बन गई।
Trending Videos
शव की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे को धमकाया या छिप कर देखी घटना
दस साल के रितिक ने पुलिस और परिजन के सामने मामा करन की घटना का आंखोंं देखा सच बताया, मगर अभी तक यह बात सामने नहीं आ सकी है कि अगर रितिक ने सब कुछ देखा था, तो पूजा और उसके प्रेमी ने उसे कोई नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया, क्या उसे धमकाया गया था या फिर रितिक ने छिपकर सारी घटना देखी थी, वह बोलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। घटना के बाद फिलहाल रितिक सहमा हुआ है। परिवार के लोगों की देखरेख में है।

माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई को ठिकाने लगाने के बाद खुद ही पहुंची थाने
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजन तो रमन की तलाश कर ही रहे थे, उधर, पूजा भी अपने एक बेटे के साथ थाने में भाई करन की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची थी, उसकी बातों से पुलिस को शक हुआ। जब, पुत्र रितिक ने हत्या का राज खोला, तब पूजा को हिरासत में लिया गया और रमन के कत्ल की सच्चाई सामने आई।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजन तो रमन की तलाश कर ही रहे थे, उधर, पूजा भी अपने एक बेटे के साथ थाने में भाई करन की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची थी, उसकी बातों से पुलिस को शक हुआ। जब, पुत्र रितिक ने हत्या का राज खोला, तब पूजा को हिरासत में लिया गया और रमन के कत्ल की सच्चाई सामने आई।
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच घंटे चली तलाश के बाद मिला शव
पुलिस व करन के परिजन शव की हर संभावित स्थान पर तलाश कर रहे थे, घर में फोरेंसिक टीम ने हर कोना खंगाला, भांजे द्वारा दी गई जानकारी पर साक्ष्य संकलन किया, नमूने भी लिए गए। मगर, घर से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतक की बहन और हत्यारोपी टूट गया, उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद शव को घटनास्थल से दूर कूड़ी के पास नदी किनारे फेंक दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया, करन के सिर में गोली मारी गई थी।

घटना से परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दर्ज किया गया मुकदमा
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच और पूछताछ की तो मृतक के भांजे ने हत्या किए जाने की जानकारी दी, मृतक की बहन ने प्रेमी के साथ मिल कर भाई की हत्या में सहयोग करने की बात कबूली है, शव बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।