सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gaurav pulls cars for 90 km to meet sant Premanand Maharaj in Vrindavan

UP: थार संग दो कारों को 90 KM तक कमर से बांधकर खींचा, तब वृंदावन पहुंचे गौरव; संत प्रेमानंद से मिला आशीर्वाद

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

संत प्रेमानंद से मिलने के जुनून में गौरव ने कमर से कार-थार बांधकर 90 किलोमीटर तक खींचने का अद्भुत कारनामा किया। कठिन तपस्या के बाद वृंदावन पहुंचकर आशीर्वाद लिया, अब उनकी उपलब्धि से युवाओं में जोश और प्रेरणा की लहर है।

Gaurav pulls cars for 90 km to meet sant Premanand Maharaj in Vrindavan
गौरव चाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अपनी कमर से रस्सी बांधकर कार और थार जैसी भारी गाड़ियों को 80 किलोमीटर तक खींचकर वृंदावन पहुंचने वाले अकोला के गौरव पहलवान बुधवार शाम जब वापस लौटे, तो गांव में उत्सव जैसा माहौल दिखा। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और युवाओं की बाइक रैली के साथ ग्रामीणों ने अकोला के ‘आयरन मैन’ का स्वागत किया।
Trending Videos


 

गौरव पहलवान ने यह साहसिक यात्रा 2 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे अकोला से शुरू की थी। चिलचिलाती धूप और कठिन रास्तों के बीच अपनी शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए वे लगातार 5 दिन तक गाड़ियां खींचते रहे और 6 अप्रैल को वृंदावन पहुंचे। गौरव ने बताया कि रास्ते में पैरों में छाले पड़ गए और बदन दर्द से टूट रहा था, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने का जुनून कम नहीं हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद पाकर हुए गदगद
7 अप्रैल की सुबह 4:00 बजे गौरव ने केली कुंज आश्रम में पूज्य प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए। गौरव ने कहा, महाराज जी से मिलना मेरा सपना था। उन्होंने मुझे आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपनी शक्ति का प्रयोग हमेशा जनकल्याण के लिए करना और कभी अहंकार मत करना। महाराज के वचनों ने गौरव की सारी थकान मिटा दी।

 

भावुक हुए पिता, युवाओं में बढ़ा जोश
गौरव के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गौरव के पिता हरवीर सिंह बेटे को मिल रहे सम्मान को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, जब लोग गौरव के साथ फोटो खिंचवाने आते हैं, तो गर्व से आंखें भर आती हैं। वहीं गौरव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वह आगे भी ऐसे कारनामे करते रहेंगे ताकि नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने और फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed