सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused arrested for assault and blackmailing student

दोस्त निकला दरिंदा: छात्रा को बर्थडे पार्टी में बुलाया, फिर की ऐसी हरकत; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

जन्मदिन पार्टी के बहाने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने धमकी देकर लाखों रुपये वसूले, लंबे समय बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Accused arrested for assault and blackmailing student
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवक ने अपने जन्मदिन पर छात्रा को पार्टी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर 1.5 लाख रुपये भी वसूले। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
Trending Videos

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि 6 फरवरी, 2025 को पीड़िता ने थाना ट्रांस यमुना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि पड़ोस में किराये पर रहने वाला हरेंद्र यादव उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने कालिंदी विहार स्थित एक होटल ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। ब्लैकमेल कर करीब 1.5 लाख रुपये वसूले। रुपये न देने पर आरोपी ने फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मामले की विवेचना थाना कमला नगर पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस तब से आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को कमलानगर पुलिस ने हरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed