सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment drive sparks protest in Agra

UP: कारगिल चौराहे से शास्त्रीपुरम तक ठेले-खोखे ध्वस्त, बुलडोजर देख छूटे दुकानदारों के पसीने; जमकर हुआ हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम की कार्रवाई में सड़क किनारे बने अवैध ठेले-खोखे तोड़े गए, जिससे दुकानदारों में आक्रोश फूट पड़ा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध दबाया गया, प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी कि सड़क पर कब्जा अब बर्दाश्त नहीं होगा।

Encroachment drive sparks protest in Agra
अतिक्रमण हटाने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अतिक्रमण हटाने के दौरान बुधवार को कारगिल चौराहा और शास्त्रीपुरम में दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कारगिल चौराहे से शास्त्री पुरम पुलिस चौकी रोड तक अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए।
Trending Videos


अतिक्रमण हटाने के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब टीम ने सड़क किनारे रखे खोखों और ठेलों को ध्वस्त करना शुरू किया। कार्रवाई के विरोध में स्थानीय दुकानदार और ठेले वाले लामबंद हो गए। मौके पर काफी देर तक हंगामा और तीखी नोकझोंक होती रही। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शास्त्री पुरम और अवंतीबाई चौक के आसपास बढ़ते अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। नगर निगम प्रशासन ने इनका संज्ञान लेते हुए बुधवार दोपहर लाव-लश्कर के साथ अभियान शुरू किया। जैसे ही टीम कारगिल चौराहे पर पहुंची, अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। सड़क और फुटपाथ को घेरकर लगाए गए अवैध ठेल-धकेलों को टीम ने जब्त करना शुरू किया, जबकि कई अवैध खोखों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।
 

इस दौरान कई जगह टीम को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। अपना सामान जब्त होता देख कुछ दुकानदार और फड़ संचालक टीम के सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। प्रशासन की सख्ती और पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध कर रहे लोग पीछे हटने को मजबूर हुए।
 

बाइक मिस्त्रियों पर भी कसा शिकंजा
कार्रवाई के दौरान टीम की नजर उन बाइक मिस्त्रियों पर भी पड़ी जिन्होंने सड़क किनारे कबाड़ खड़े कर रखे थे। यातायात में बाधा बन रहे इन ढांचों को नगर निगम ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि फुटपाथ और मुख्य मार्ग पर किसी भी तरह का व्यावसायिक कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed