सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Youth Jumps in Front of Anwarganj Express Family Plunges into Chaos Following His Death at CHC

Farrukhabad: अनवरगंज एक्सप्रेस के सामने कूदा युवक, सीएचसी में मौत के बाद परिजनों में कोहराम, जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 09 Apr 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: कायमगंज रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह अताईपुर जदीद निवासी सुहेल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जयपुर में सिलाई का काम करने वाले युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Farrukhabad Youth Jumps in Front of Anwarganj Express Family Plunges into Chaos Following His Death at CHC
मृतक की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी सुहेल (35) पुत्र अजीम खान  बृहस्पतिवार सुबह कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ टीम ने युवक को ट्रेन के नीचे से सीएचसी में भर्ती कराया।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे सीएचसी में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और जयपुर में सिलाई का काम करता था। वहीं, परिजन आत्महत्या की बात से इंकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed