फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car owner and juvenile offender arrested for the murder of a real estate company employee.

Farrukhabad News: रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या में कार मालिक व बाल अपचारी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car owner and juvenile offender arrested for the murder of a real estate company employee.
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर पांचाल घाट पुलिस चौकी से कुछ दूर रविवार रात हरियाणा के रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में प्रयुक्त कार के मालिक व एक किशोर को वन चेतना केंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कार मालिक का शूटर भाई ही वाहन चला रहा था। वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। थानाध्यक्ष ने प्रॉपर्टी खरीदने की रंजिश में हत्या होने की बात से इन्कार किया। कहा कि गांव के ही दो युवकों से मामूली विवाद की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला फरीदाबाद के थाना बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर निवासी अरुण हुड्डा (32) की रविवार रात अपनी पत्नी राखी व ढाई साल के पुत्र जयंत के साथ बनारस से लौटते समय कनपटी व हाथ में गोली मारकर पांचाल घाट पर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे कार से भाग गए थे।
विज्ञापन

एसपी आरती सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के पांचाल घाट वन चेतना केंद्र पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार आती दिखी। रोकने पर उसमें सवार भाग खड़े हुए। घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। एक ने अपना नाम हरियाणा के पलवल जिले के थाना गदपुरी के गांव धतीर निवासी सोनू उर्फ कर्मवीर बताया और दूसरा इसी गांव का 14 वर्षीय किशोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सोनू ने बताया कि अरुण हुड्डा की हत्या फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ थाने के गांव दयालपुर निवासी रोहित व उसके परिवार के ही रंजीत ने कराई थी। रोहित और अरुण में किसी बात को लेकर पहले गाली-गलौज हो गई थी। इससे रोहित और रंजीत अरुण से रंजिश मानने लगे थे। रोहित ने रंजीत के चाचा के पुत्र अमित से 43 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। दोनों ने ही हत्या की साजिश रची थी। रोहित को अरुण के घूमने जाने की जानकारी हुई। रंजीत ने सोनू से हत्या करने के लिए संपर्क किया।
रंजीत और सोनू दोनों हत्या के मामले में जेल में एक साथ रहे थे, इससे दोनों में दोस्ती थी। सोनू ने खुद हत्या करने से इन्कार कर अपने भाई साहिल से बात करा दी। साहिल सोनू की कार से गांव के किशोर व रंजीत के चाचा के बेटे अमित के साथ अरुण का पीछा करने लगा। फर्रुखाबाद में मौका मिलते ही उसके भाई साहिल ने गोली मारकर अरुण की हत्या कर दी थी। घटना के समय कार को उसका भाई साहिल ही चला रहा था।
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अरुण 12 हजार रुपये महीने की नौकरी करता था। प्रॉपर्टी डीलिंग करने की बात गलत है। भागे आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में प्रयुक्त कार सोनू की है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, सात कारतूस और 33400 रुपये बरामद हुए हैं।

-------------------
जेल में हुई थी दोस्ती की वजह से की हत्या
रियल एस्टेट कंपनी कर्मी अरुण हुड्डा के गांव का ही रंजीत और सोनू उर्फ कर्मवीर हत्या के मामले में जेल में बंद थे। वहीं उनकी गहरी दोस्ती हो गई थी। अरुण से विवाद के बाद रंजीत और रोहित ने सोनू से हत्या करने की चर्चा की। इसी के बाद तीनों ने मिलकर साजिश रची। सोनू ने पुलिस को बताया कि वह हत्या करने इसलिए नहीं आया कि उसे जमानत खत्म होने का डर था। इसके चलते उसने अपने भाई साहिल को तैयार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed