फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   They will walk 100 km in three days to perform Jalabhishek at the Hazariya Temple.

Farrukhabad News: तीन दिन में 100 किमी चलकर हजारिया मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
They will walk 100 km in three days to perform Jalabhishek at the Hazariya Temple.
फोटो-24 तीर्थनगरी शृंगीरामपुर गंगा के आंचल में कांवड़ के साथ मैनपुरी की युवा टोली। स्रोत: जागरूक
कमालगंज। तीर्थनगरी शृंगीरामपुर, सावन में महादेव के जयकारों से गूंजने लगी है। मैनपुरी के शिव भक्तों की टोली ने कांवड़ उठाई तो श्रद्धा व भक्ति का उल्लास छा गया। टोली नायक का कहना था कि तीन पीढ़ियों के पूर्वजों के बाद चौथी पीढ़ी में वे लोग महान ऋषि शृंगी की तपोभूमि से कांवड़ उठाने आए हैं। तीन दिन में आराम से 100 किलोमीटर पैदल चलेंगे। एक हजार शिवलिंग वाले इटावा के हजारिया मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


इस बार निकटवर्ती जिलों के कांवड़ यात्री भी पहले पहुंचे हैं। जो श्रद्धालु धीरे-धीरे चलकर कांवड़ यात्रा पूरी करने के उल्लास में डूबना चाहते हैं, वह पहले आ रहे हैं। मैनपुरी की करहल तहसील के मीठेपुर गांव की युवा टोली ने विधि विधान से गंगा स्नान-पूजन के बाद डलिया कांवड़ उठाई। दोनों ओर 11 लीटर गंगाजल के कलश रखे थे।
विज्ञापन

टोली नायक अनुज कुमार गौर बॉबी का कहना था कि वह शिव की भक्ति में भागम-भाग तरीके से कांवड़ यात्रा के भागीदार नहीं बनना चाहते। बल्कि धीरे-धीरे भक्ति में डूबना चाहते हैं। इसीलिए शुक्रवार को चलकर तीन दिन में 100 किलोमीटर की यात्रा पूरा करेंगे। इटावा के उसराहार सरसई नावर स्थित महाभारत कालीन हजारिया मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। अंकुश सिंह व गौतम ने कहा कि हजारिया मंदिर में आगरा, मैनपुरी सहित कई जिलों के श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार सविता व रंजीत सविता ने कहा कि उनसे पहले तीन पीढ़ियों के पूर्वज भी शृंगीरामपुर से कांवड़ उठाते रहे। हजारिया मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के बाद वह वहां से 55 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव मैनपुरी के मीठेपुर पहुंचेंगे। गांव में सामूहिक भजन-कीर्तन से महादेव की महिमा का बखान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed