{"_id":"69b702210584f23a35074238","slug":"chief-minister-model-composite-school-to-be-built-at-siwara-khas-with-an-expenditure-of-rs-25-crore-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109455-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिवारा खास में 25 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिवारा खास में 25 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के अंतिम छोर पर बसे गांवों में रह रहे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने सिवारा खास गांव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण में 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रथम किस्त के रूप में 9.75 करोड़ अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
कायमगंज तहसील से करीब 22 किलोमीटर दूर एटा जिले की सीमा पर बसे सिवारा खास काफी पिछड़ा क्षेत्र है। शासन ने यहां के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की मंशा से 10 मार्च को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति प्रदान कर दी। शासन के अनुसचिव सूर्यनाथ उपाध्याय ने निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति भी दे दी। विद्यालय में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा दी जाएगी। विद्यालय भवन के निर्माण में शासन 25.87 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रथम किस्त रूप में 9.75 करोड़ रुपये अवमुक्त होने से शीघ्र ही स्कूल भवन का निर्माण शुरू होने की उम्मीद बंध गई है। भवन के निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम के कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) को सौंपी गई है।
बता दें कि सिवारा खास से गंगा किनारे, एटा और कासगंज बॉर्डर तक 10 किलोमीटर क्षेत्रफल में प्री-प्राइमरी से इंटर तक की शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है। इस क्षेत्र में 60 से अधिक गांव हैं। प्री-प्राइमरी से इंटर तक के मॉडल स्कूल की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में खासा सुधार आएगा। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि सिवारा खास में गुणवत्तायुक्त स्कूल की जरूरत थी। कुछ सालों में शिक्षा का स्तर काफी अच्छा होगा।
पुनरीक्षण कार्य नहीं होगा स्वीकार
स्वीकृति पत्र में अनुसचिव सूर्यनाथ उपाध्याय ने साफ किया कि जो लागत अनुमोदित की गई है उसी में ही शीघ्रता से निर्माण कार्य शुरू किया जाए। भविष्य में योजना का कोई भी पुनरीक्षण कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस शर्त के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य में लेटलतीफी की उम्मीद कम हो गई है।
Trending Videos