{"_id":"6a83550ea9ef370457098ff3","slug":"complained-four-times-yet-the-problem-persists-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147038-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चार बार शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चार बार शिकायत, फिर भी समस्या बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित ऑफिसर्स क्लब में तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनीं। एक फरियादी ने डीएम से गुहार लगाई कि चार बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। डीएम ने लेखपाल की क्लास लगाते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने एसपी आरती सिंह के साथ शिकायतें सुनीं। शहर की गुंजन विहार कॉलोनी निवासी मलिखान सिंह ने शिकायत की कि एसडीएम के आदेश पर 16 दिसंबर 2025 को नवाबगंज क्षेत्र में उनकी भूमि पर कराई गई पत्थरगढ़ी दबंगों ने उखाड़कर फेंक दी। नवाबगंज थाना व एसडीएम से शिकायत की। तब से चार बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि पत्थरगढ़ी उखाड़ने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराओ। राजस्व कर्मी मौके पर जाकर समस्या निस्तारित कराएंगे। गांव पुठरी निवासी सतेंद्र कुमार शाक्य ने कई शिकायत के बावजूद चकरोड कब्जामुक्त न होने की फरियाद लगाई। मोहल्ला नगला नैन भोलेपुर निवासी अनिल वर्मा ने मोहल्ले के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर पुत्र शिवम को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव कटिन्ना मानिकपुर निवासी वृद्धा रेशमा देवी ने डीएम से शिकायत की कि दवाई दिलाने के बहाने उनके बेटे व बहू ने खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। तीन अगस्त को एसपी से शिकायत की। 15 अगस्त को पुलिस जब पूछताछ करने गई तो बेटे व बहू ने पुलिस के सामने गाली-गलौज कर उससे धक्कामुक्की कर दी। वृद्धा ने रुपये वापस दिलाने और बेटा-बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव माधवपुर निवासी श्याम सिंह व विरायमपुर निवासी निशा यादव ने जेएनवी रोड स्थित प्लॉट पर भवन निर्माण न कराने देने पर प्रापर्टी डीलर पिता-पुत्र के खिलाफ शिकायत की। कुल 102 शिकायतें आईं। राजस्व विभाग की 54, पुलिस की 25, विकास की 4, बिजली की 5, नगर पालिका की दो व अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल हैं। चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को अन्य शिकायतों का समय से निस्तारण करने का आदेश दिया है। सीडीओ विनोद कुमार गौड़, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार, डीएफओ राजीव कुमार, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से 55 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप
फोटो-34 संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम, सीओ व विधायक डॉ. सुरभि। स्रोत: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। तहसील सभागार में बिलसड़ी गांव निवासी ओम शिव चतुर्वेदी ने राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से 55 बीघा सरकारी भूमि पर पूर्व प्रधान द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल और कानूनगो कभी पुलिस के पास जाने तो कभी न्यायालय से स्टे होने की बात कहकर मामले को टाल देते हैं। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
वहीं, पचरौली महादेवपुर निवासी 78 वर्षीय मलिखान सिंह ने कुछ लोगों पर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर उन्हें कागजों में मृत दर्शाने और उनकी जमीन की विरासत अपने नाम कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज और शपथपत्र तैयार कराए। इसके आधार पर नायब तहसीलदार न्यायालय से 19 मार्च को विरासत का आदेश करा लिया गया। 10 अगस्त को खतौनी निकलवाने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। एसडीएम ने उन्हें न्यायालय में अपना पक्ष रखने को कहा। इस दौरान विधायक डॉ. सुरभि, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, बीडीओ आरपी सिंह, जेई जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।