सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dispute between the patient and the doctor over allegations of negligence in treatment

Farrukhabad News: इलाज में लापरवाही के आरोप पर तीमारदार व डॉक्टर में तकरार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dispute between the patient and the doctor over allegations of negligence in treatment
फोटो-27 लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में सीएमओ के सामने मरीज के पिता व ईएमओ से होती तकरार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार के सामने मरीज ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर मरीज और ड्यूटी में तैनात डॉक्टर में तकरार हो गई। मरीज के पिता ने कहा कि न तो एक्सरे हुआ और न ही डॉक्टर देखने आए। सीएमओ ने ओआरएस काउंटर न होने पर महिला अस्पताल में कर्मचारी को फटकार लगाई। कहा कि पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो।
Trending Videos

जिले में नई जिलाधिकारी के आने की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार मंगलवार दोपहर में लोहिया अस्पताल पहुंच गए। उनके निर्देश देने के बावजूद महिला अस्पताल में ओआरएस काउंटर लगा नहीं मिला। इस पर फटकार लगाई। उन्होंने जिम्मेदार के खिलाफ पत्र लिखने की चेतावनी दी। सीएमओ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां जिम से लौटते समय बाइक फिसलने से घायल मोहम्मदाबाद के मोहल्ला गांधीनगर निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र अभय प्रताप चौहान के हालचाल जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने डॉक्टर के देखने न आने की शिकायत की। इस पर बीएचटी मंगवाई। उसमें सर्जन और एक्सरे लिखा बताया गया। सर्जन के न आने का कारण पूछा, तभी ईएमओ डॉ. दीपक तिवारी ने बताया कि वह ओटी में हैं। मरीज के पिता ने सीएमओ से इलाज में लापरवाही बरतने की बात कही, तो डॉ. दीपक तिवारी और मरीज के पिता में सीएमओ के सामने तकरार हो गई। डॉ. तिवारी ने बताया कि उन्होंने मरीज के पिता को पूरी जानकारी पहले ही दे दी थी। उनकी शिकायत निराधार थी। इस पर सीएमओ महिला वार्ड की ओर चले गए। सीएमओ ने पीडियाट्रिक वार्ड का निरीक्षण भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed