{"_id":"69e7d4eda8b018570c07f0a4","slug":"tent-businessmans-body-found-hanging-murder-charge-filed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-109950-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टेंट कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टेंट कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-1अनुज शाक्य। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नैनिया नगला गांव में सोमवार रात एक 23 वर्षीय टेंट और डीजे कारोबारी का शव उसके घर की रसोई में फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इसे पत्नी से पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का मामला बता रही है।
अनुज शाक्य (23) गांव में टेंट व डीजे की दुकान चलाता था। सोमवार रात करीब 12.30 बजे अनुज के घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रह रहा भाई सुनील कुमार पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने पर अनुज रसोई में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और मंगलवार सुबह तीन बजे पुलिस को सूचना दी। बड़े भाई सुनील शाक्य ने अनुज की आत्महत्या पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रसोई की पटिया के ऊपर शव होने के कारण यह हत्या है। सुनील का आरोप है कि उनके भाई को मारकर लटकाया गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। अनुज पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। बताया कि रात 11 बजे तक अनुज मकान निर्माण में लगा था, जिसके बाद वह सोने चला गया। अनुज का सात माह पहले अक्टूबर में एटा जिले की वंदना से प्रेम विवाह हुआ था। वंदना तीन महीने बाद मायके चली गई थी और 10 दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। पुलिस के अनुसार, अनुज का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी को थाने में बैठाया गया
परिजनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से अनुज की पत्नी को थाने में बैठा लिया है। भाई सुनील ने बताया कि घटना के समय कमरे में केवल दो ही लोग थे। सभी भाइयों के मकान अलग-अलग हैं। रात 11 बजे अनुज ने पिता से मकान निर्माण में सहयोग मांगा था। मां खेत पर सोने चली गई थीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X