{"_id":"69e7d3fa666fee12c301423b","slug":"farmers-enraged-by-unannounced-power-cuts-surrounded-the-power-substation-and-burnt-an-effigy-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-140892-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अघोषित कटौती से आक्रोशित किसानों ने घेरा विद्युत उपकेंद्र, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अघोषित कटौती से आक्रोशित किसानों ने घेरा विद्युत उपकेंद्र, पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। अघोषित विद्युत कटौती से परेशान किसान नेताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज गुट) के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में किसानों ने 33/11 विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत का पुतला फूंककर नारेबाजी भी की।
किसानों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने को तैयार नहीं हैं। नलकूपों को दस घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन केवल दो से तीन घंटे ही मिल रही है। इससे खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूखने लगी है। किसानों को रातभर खेतों में जागकर सिंचाई का इंतजार करना पड़ता है, पर पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती। प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, और फॉल्ट होने पर समय से मरम्मत नहीं होती। नगर पंचायत क्षेत्र में बाइस घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बावजूद दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। स्मार्ट मीटर को लेकर भी लोगों में नाराजगी है, क्योंकि बिल जमा होने के बाद भी बिजली काट दी जाती है।
शाम करीब साढ़े चार बजे अधिशासी अभियंता शिव शंकर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिशासी अभियंता ने किसानों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि उन्हें धरने या किसी समस्या के बारे में पूर्व में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
एसडीओ ने बताया कि वर्ष 2026-27 के प्लान के तहत पांच एमवीए ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रदीप राठौड़ उर्फ पप्पू, लाल टेलर, आदेश यादव, वीरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, प्रभात कुमार, जमुना सिंह, राम अवतार और कृष्ण पाल जाटव शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार व इंस्पेक्टर क्राइम संजय कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X