फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drain wall built 20 days ago collapses in the rain.

Farrukhabad News: बारिश में ढह गई 20 दिन पूर्व बनी नाले की दीवार

Thu, 30 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Drain wall built 20 days ago collapses in the rain.
फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद
मोहम्मदाबाद। संकिसा मार्ग पर गांव मुरान स्थित बाजार में 20 दिन पूर्व बनाया गया 150 मीटर नाला एक बारिश भी नहीं झेल सका। करीब 15 मीटर एक दीवार ढह गई, जबकि 80 मीटर नाले की दोनों दीवारें झुक गईं। बचे हुए हिस्से की निर्माण के दौरान ही क्षतिग्रस्त होने से मरम्मत कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग के चौड़ीकरण के साथ नाले का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। गांव मुरान में विभाग ने 20 दिन पूर्व 150 मीटर नाले का निर्माण कराया था। गांव के लोगों ने उसी समय इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। पांच दिन पूर्व बारिश होने पर निकासी सही से न होने से नाले में पानी भर गया। इसके बाद करीब 15 मीटर दीवार गिर पड़ी। वहीं, 80 मीटर दूर तक नाले की दोनों दीवारें अंदर की ओर झुक गईं। वे कभी भी गिर सकती हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति वहां के दुकानदारों में गुस्सा है। उनका कहना है कि एक माह से नाले का निर्माण हो रहा है, इससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन



सीमेंट व सरिया की गुणवत्ता ठीक न होने का आरोप
फोटो-9 दुकानदार अनमोल सिंह। संवाद
दुकानदार अनमोल सिंह ने बताया कि नाला निर्माण के बाद हुई पहली बारिश में ही दीवार गिर गई। नाला निर्माण में दो सूत की सरिया डाली गई। सीमेंट की जगह पत्थर की डस्ट अधिक लगाई गई। नाला निर्माण के बाद मिट्टी भी सही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

दुकानदार अमन राजावत ने कहा कि नाले का निर्माण सही नहीं हुआ है। नाले के किनारे बने मकान व दुकान की दीवार गिरने का खतरा बढ़ गया है। बारिश होने पर मिट्टी कट रही है। दुकानों के बाहर पड़े टिनशेड के पाइप उखड़ गए हैं।


निर्माण होते ही बारिश से गिरा नाला, दोबारा बनेगा
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि निर्माण होने के बाद बारिश से मिट्टी कटने से दीवार गिर गई। पूरे नाले का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। गुणवत्ता पर सवाल के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया।

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

फोटो-10 दुकानदार अमन राजावत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed