सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Elderly couple murdered and robbed after entering their home; bodies found

Farrukhabad News: घर में घुसकर वृद्ध दंपती की हत्या कर की लूट, पड़े मिले शव

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 27 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple murdered and robbed after entering their home; bodies found
फोटो-43 पुष्पा देवी। फाइल फोटो - फोटो : मृतका- रोली ।
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कायमगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा कूंचा में वृद्ध के गले में बिजली का तार कसकर और वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद घर में लूटपाट की गई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दूध देने पहुंचे युवक ने शव पड़े देख पुलिस व मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। घर में अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा था। पुलिस ने छानबीन के बाद लूट की घटना से इन्कार कर मकान पर कब्जे की नीयत से हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी लगे हैं। इसमें किसी नजदीकी व्यक्ति के हत्या में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पुलिस जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
Trending Videos

कायमगंज के मोहल्ला दरवाजा कूंचा निवासी पुरुषोत्तम कौशल (70) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी(65) के कोई संतान नहीं थी। उन्होंने बेटी गुनगुन को गोद लिया था। उसकी करीब आठ माह पूर्व जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव अकबरपुर निवासी सत्यम गुप्ता के साथ शादी कर दी थी। गुनगुन अपने पति के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में रहती है। सत्यम वहां बैंक में नौकरी करता है। यहां घर में पुरुषोत्तम और पुष्पा देवी ही रहती थीं। कुछ माह पूर्व तक मकान में किरायेदार रहते थे। कुछ समय से पुरुषोत्तम मकान बेचने की बात मोहल्ले में लोगों से कह रहे थे। इसके चलते उन्होंने करीब एक माह पूर्व किरायेदारों से मकान खाली करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहल्ले में ही रहने वाला परिवार का बृजेश कौशल दूध देने गया था। वहां उसने दरवाजे पर आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उसने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। इससे वह अंदर चला गया। वहां कमरे में बेड पर पुरुषोत्तम और आंगन में पुष्पा देवी का शव पड़ा था। पुरुषोत्तम के गले में बिजली तार कसा था। पर पुष्पा के कोई ज़ाहिरा चोट नजर आ रही थी। इससे लग रहा था कि सोते समय ही पुरुषोत्तम के गले में बिजली का तार कस दिया गया। उनके चीख-पुकार करने पर पुष्पा ने भाग कर जान बचाने का प्रयास किया। इस आंगन में उनके साथ हाथापाई होने के गला दबाकर हत्या कर दी गई हो।
कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी उसका सामान बाहर पड़ा था। अन्य सामान भी घर में बिखरा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी नजदीकी व्यक्ति ने ही घर में घुसकर पहले दंपती की हत्या की और उसके बाद लूटपाट कर आसानी से भाग गया। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की और फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। वृद्ध करीब दस वर्ष पूर्व मंडी में खरबूजा के बीच की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। उसके बाद से वह मकान के किराये पर ही निर्भर थे।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुरुषोत्तम मकान बेचने की बात लोगों से कह रहे थे। वह बेटी की शादी कर चुके थे। इससे घर में जेवर आदि नहीं रहा होगा। मकान पर कब्जे की नीयत से हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस को भ्रमित करने के लिए सामान व कपड़े घर में बिखरा दिए गए हैं। तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

फोटो-43 पुष्पा देवी। फाइल फोटो

फोटो-43 पुष्पा देवी। फाइल फोटो- फोटो : मृतका- रोली ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed