सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Woman dies in nursing home alleges wrong injection family members create ruckus by keeping body

Farrukhabad: नर्सिंग होम में महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप, शव रख परिजनों का हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Feb 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में डॉक्टर की अनुपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इलाज किए जाने से प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम पर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

Farrukhabad Woman dies in nursing home alleges wrong injection family members create ruckus by keeping body
परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में थाना ऊसराहार के गांव महौरी निवासी शिवकांत कश्यप की पत्नी (28) राखी ने आठ दिन पूर्व शहर के मसेनी स्थित नर्सिंग होम में सामान्य प्रसव से बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद वह अपने घर चली गई थीं। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे राखी की तबीयत खराब हो गई। इस पर परिजन उन्हें नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। वहां रात को उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद भी कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं पहुंचा।

Trending Videos

कर्मचारी ने उसे इंजेक्शन आदि लगाए। सुबह उसे शहर के आवास विकास कॉलोनी तिराहा स्थित नर्सिंगहोम ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन वहां ले गए। वहां उससे 15 हजार रुपये जमा कर लिए गए और एक लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा। शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला डिग्गी ताल निवासी भाई अभिषेक कश्यप रुपये का इंतजाम करने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया, तो राखी की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन




कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं परिजन
इस पर परिजन शव को मसेनी स्थित नर्सिंगहोम लेकर पहुंच गए और स्वास्थ्य कर्मी पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कहा कि नर्सिंगहोम में कोई डॉक्टर नहीं था। इसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मी राखी के इंजेक्शन आदि लगाते रहे। पुलिस परिजन को समझाने का प्रयास किया। परिजन डॉक्टर व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग पर अभी अड़े हैं। परिजन आरोप लगाया कि नर्सिंगहोम संचालक से बात करने पर उसने कहा कि रुपये ले देकर अपना मामला निपटा लो। हंगामा करने से कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed