सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Even on the orders of the officers, the radiologist is not giving the copy.

Farrukhabad News: अफसरों के आदेश पर भी रेडियोलाॅजिस्ट नहीं दे रहा नकल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Even on the orders of the officers, the radiologist is not giving the copy.
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां पर रेडियोलॉजिस्ट विभागीय अफसरों के आदेश भी मानने को तैयार नहीं है। एक अधिवक्ता ने लिखित रूप से शिकायत की है। आरोप है कि वह बीते 15 दिन से एक्सरे रिपोर्ट की नकल के लिए परेशान हैं।
Trending Videos


मौदहा क्षेत्र के हुसैनगंज निजामीपुरा निवासी अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बीती 20 अप्रैल को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीतम सिंह को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि हुसैनगंज निजामीपुरा निवासी शबाना नाज ने सात अप्रैल को एक्सरे विभाग में पैर का एक्सरे कराया था। उनकी एक्सरे रिपोर्ट की नकल जारी करने की मांग की थी। सीएमओ ने मामले में नियमानुसार नकल जारी करने का आदेश दिए थे। इसके बाद भी रेडियोलॉजिस्ट ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मामला सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति के सामने पहुंचा तो उन्होंने भी एक्सरे विभाग के लिए लिख दिया। 10 दिन बीतने को है लेकिन अभी तक अधिवक्ता को एक्सरे रिपोर्ट की नकल नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता का आरोप है कि रेडियोलॉजिस्ट ने फर्जी एक्सरे रिपोर्ट बनाई है इसलिए नकल देने में आनाकानी कर रहे है। अब मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है।
रेडियोलॉजिस्ट से बात की गई है। उन्होंने बताया है कि नियमानुसार थर्ड पार्टी को रिपोर्ट की नकल देने का प्रावधान नहीं है। पुलिस को नकल दे दी गई है। वहां से जाकर ले सकते हैं। अधिवक्ता यहीं से रिपोर्ट चाह रहे हैं जो नहीं दी जा सकती। फर्जी एक्सरे की बात पूरी तरह निराधार है। -डॉ. एसआर प्रजापति, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed