{"_id":"6a6a4a2c8a5223ae83066ba4","slug":"farmer-climbs-tree-in-tehsil-complex-over-inheritance-issue-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-146049-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वरासत को लेकर तहसील परिसर में पेड़ पर चढ़ा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वरासत को लेकर तहसील परिसर में पेड़ पर चढ़ा किसान
विज्ञापन
फोटो-24 कायमगंज तहसील स्थित पेड़ पर चढ़ा किसान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। वरासत दर्ज न होने और जमीन विवाद से परेशान एक किसान बुधवार को तहसील परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। आत्महत्या की चेतावनी देने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। एक घंटे की मशक्कत और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद किसान उतर आया। पुलिस ने उस पर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिवारा खास निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसकी दादी रेवती के नाम 7.5 बीघा जमीन थी। दादी की मृत्यु के बाद गांव के एक व्यक्ति ने जालसाजी कर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। इस मामले को लेकर 40 वर्ष तक न्यायालय में मुकदमा चलता रहा। उसके पिता लड़ैते ने तहसील से लेकर कमिश्नरी तक न्याय के लिए संघर्ष किया, लेकिन राहत नहीं मिली।
इंद्रपाल का कहना है कि मुकदमे की पैरवी के दौरान उसके बड़े भाई वीरपाल की मौत हो गई और तीन माह पहले पिता का भी निधन हो गया। अब वह अपने भाइयों शेर सिंह, अनार सिंह और गंगा सिंह के साथ न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। आरोप है कि विरोधी पक्ष अब उनके पिता के हिस्से की जमीन पर भी कब्जा करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम अभिषेक वर्मा, तहसीलदार हर्षित सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों से बातचीत के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। एसडीएम ने बताया कि किसान ने इससे पहले वरासत संबंधी कोई शिकायत उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं की थी। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया किसान के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है।
तहसील में पेड़ व पानी की टंकी होगी सुरक्षित :
तहसील परिसर में किसान के पेड़ पर चढ़ने की घटना के बाद एसडीएम अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की टंकी की सीढ़ियों पर दरवाजा लगवाने तथा पेड़ों के चारों ओर कंटीले तार लगवाने के निर्देश दिए हैं।